Home उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर छात्रा से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार

छात्रा से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार

0
छात्रा से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा इंजीनियरिंग (बीटेक) की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीम द्वारा आपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गिरफ्त से भागने के प्रयास में एक अपराधी को लगी गोली।

बता दें कि 7/10/2022 को एक छात्रा जो लखनऊ से बीटेक की पढाई कर रही है। जो लखनऊ से शाम को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुँची, जहाँ से एक स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्तियों ने छात्रा को जयसिंहपुर पहुंचाने के लिए लिफ्ट देकर बैठा लिया।

रास्ते में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुनसान जगह पर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसका मुकदमा थाना जयसिंहपुर में पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान सूरज पाण्डेय व रंजीत उपाध्याय की गिरफ्तारी हुई।

रंजीत उपाध्याय द्वारा घटना के दिन प्रयुक्त कपडे बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा घटना स्थल पर लाया गया। जहाँ पर रंजीत उपाध्याय द्वारा घटना स्थल पर छुपाये हुए अपने अवैध असलहे से भागने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग की।आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमें रंजीत उपाध्याय के गोली लगी। जिसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर पहुँचाया है।

विवेचना के क्रम में अपराध में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी, तमंचा और काफी सारे फॉरेंसिक एंव डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

  • मनोज तिवारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here