निरंजन नपा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से ठोकेंगे ताल

5998

चित्रकूट: नगर निकाय चुनाव की आहट सुनाई देते ही राजनीतिक दलों ने हलचले बढ़ा दी। इसी को लेकर आज पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार निरंजन कुशवाहा को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता।

वनवासी गार्डन में कांग्रेस के सदस्यता घर वापसी कार्यक्रम में दिलाई सदस्यता। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, रंजना बरातीलाल पांडेय, शिवगुलाम वर्मा, चुनाबाद , जगजाहिर समेत तमाम पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने की अपील की है।

रिपोर्ट- पुष्पराज कश्यप

👁 6K views
6K views
Click