पति पत्नी द्वारा मां बेटी को बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरल मुकदमा दर्ज

21294

डलमऊ रायबरेली – दरवाजे के सहन पर झाड़ू लगाने को लेकर व आपसी विवाद में पड़ोसी युवक और उसकी पत्नी द्वारा मां और बेटियों के बाल पड़कर मारने पीटने और ईंट मारकर घायल कर दिया गया जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना कर वायरल कर दिया पीड़िता द्वारा डलमऊ कोतवाली दी गई तहरीर के आधार पर पति पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीनमजरे रायपुर टप्पा हवेली ग्राम निवासी अनीता देवी ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए।

बताया कि रविवार को प्रातः उसकी पुत्री पल्लवी दरवाजे के सहन पर झाड़ू लगा रही थी कि तभी पड़ोसी युवक आया और गाली गलौज कर लात घूसों से मारपीट करने लगा जिसकी पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पल्लवी की मां अनीता को भी युवक अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारा पीटा और ईट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की ऐलानिया धमकी भी देने लगा कोतवाली प्रभारी डलमऊ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि अनीता की तहरीर पर राजेश कुमार और इसकी पत्नी मोनिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

21.3K views
Click