Home उत्तर प्रदेश रायबरेली प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को किया जागरूक
हांथों में तिरंगा,जुबां पर भारत माता के जयकारे
लालगंज(रायबरेली)! ग्राम पंचायत ऐहार में रविवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई!इसमें काफी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया।तिरंगा यात्रा ग्रामसभा के कई रास्तों से होकर गुजरी!इस दौरान लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।फौजी ने लोगों को जागरूक किया! सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ऐहार गांव से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो बाल्हेश्वर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई! राजेश फौजी तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।लोगों ने भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद, वंदेमातरम के गगनभेदी नारों के साथ माहौल को और खुशनुमा बना दिया।ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा अभियान में पूरा सहयोग देने का वादा किया।सैकड़ों लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here