महोबा गांव चलो अभियान के तहत एक दिन ,एक रात गांव में बिता रहे हैं मंदिर परिसर में स्वच्छता कर रहे , बूथ सरंचना का कार्य कर रहे नमो एप डाउनलोड करवा रहे, लाभार्थीयों, मतदाताओं व सम्मानित प्रभावी गणमान्य लोगों से सम्पर्क कर रहे अन्य राजनैतिक दलों के सम्मानित जनों से भेंट कर रहे गांव की समस्या समझ रहे है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता जी,जिला महामंत्री अमित शर्मा जी ,जिला मंत्री रोशन सिंह ने खरेला मंडल की ग्राम पंचायत पढ़ोरा प्रवास किया। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल नाना ने कबरई मंडल के ग्राम पंचायत गंज में प्रवास किया
पनवाड़ी मंडल के ग्राम किल्हौवा बूथ संख्या 222 में अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरज अनुरागी ने प्रवास किया। गांधीनगर बूथ संख्या 121 मे नगर मंडल मंत्री संजय गुप्ता जी के द्वारा प्रवास किया गया। बूथ अध्यक्ष दीपक अनुरागी भी साथ में रहे। कुलपहाड़ मंडल के बूथ क्रमांक 280 में मण्डल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने प्रवास किया। श्रीनगर मंडल में 5 बूथों पर प्रवास। बूथ क्रमांक 19,20,23,24,25 पर किया गया। जिसमें मण्डल अध्यक्ष डॉ राजेश नामदेव जी, नारायण कुशवाहा जिला सह संयोजक, अनूप सोनी पूर्व मण्डल अध्यक्ष, मण्डल उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा संयोजक गांव चलो अभियान, श्रीनगर संयोजक रामगोपाल शर्मा, अरविन्द शर्मा, रिचा शर्मा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, सुरेन्द्र तिवारी बूथ अध्यक्ष, मनोहर अग्रवाल, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में महोबा के सभी 11 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जा रहे हैं
919 views
Click