Home उत्तर प्रदेश रायबरेली मुलायम के निधन से शोक की लहर

मुलायम के निधन से शोक की लहर

0
मुलायम के निधन से शोक की लहर

रायबरेली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के जियाउल मार्केट में मुलायम सिंह यादव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

बताते चलें की सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनते ही देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के जियाउल मार्केट में सपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद हाजी जियाउल हक ने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके।

मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी पार्टी हो नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। अपने राजनैतिक काल में रक्षा मंत्री बनने के साथ-साथ उन्होंने 7 बार संसद सदस्य के रूप में लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। दलितों ,वंचितों पिछड़ों के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव को सर्व समाज अपना मसीहा मानता था।

नेताजी के चले जाने से हम लोग स्तब्ध हैं। आज हमने अपना संरक्षक खो दिया। श्रद्धांजलि के दौरान हाजी जियाउल हक , आसिफ कुरैशी, राम कुमार यादव (सभासद),रामशरण कुशमेश, अनस सिद्दीकी, नूर उल हसन सहित कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here