रिटायर्ड होकर आये फौजी श्रीनाथ यादव का सैनिक समाज सेवा संगठन ने किया जोरदार स्वागत

3280

डलमऊ रायबरेली – सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी के नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा का जज्बा रखने वाले  फौजी श्रीनाथ यादव जब सेवानिवृत्ति के बाद घर वापस आये तो रायबरेली डलमऊ रेलवे स्टेशन से लेकर उनके गांव तक उनका जोरदार स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन डलमऊ पर  ही भारत माता की जय और वंदे मातरम नारे के साथ तिरंगा लहराते हुए ढोल नगारे के साथ सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।  बताते चले कि  साहब थल सेना में 30 वर्ष नौकरी करते हुए राष्ट्र की सेवा की है। उन्होंने बड़ी ही ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ सेना की नौकरी की है। थल सेवा की नौकरी करते हुए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया।

सूबेदार मेजर श्रीनाथ यादव समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं जिसके चलते ही उनका सेवानिवृत होने पर जोरदार स्वागत हुआ है। वह रायबरेली जनपद के ग्राम फखरुद्दीनपुर नियर चिरंजुलाल का पुरवा गांव के निवासी हैं। उनके द्वारा सेवानिवृत्ति पर घर वापसी के दौरान सैनिक समाज सेवा संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत हुआ। सैनिक समाज सेवा का काफिला साहब के घर तक उनको सकुशल पहुंचा और उनके परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला सैनिक समाज सेवा संगठन के संरक्षक डी एन यादव  के द्वारा साहब को  संगठन मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। 

सैनिक समाज सेवा संगठन के सदस्य सूबेदार मेजर श्रीनाथ के सम्मान समारोह में सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार विलियम , संरक्षक सूबेदार डी एन यादव कैप्टन दलबहादुर यादव फौजी ब्लॉक अध्यक्ष फौजी अनिल कुमार जिला महासचिव अंबेश चौधरी फौजी फ़ौजी आशीष कुमार फौजी फौजी संत लाल यादव फौजी अनिल कुमार फौजी रंजीत बहादुर यादव  फौजी सुशील कुमार यादव एवं आदि सभी सदस्यों द्वारा भरपूर सहयोग रहा। क्षेत्रवाशीगण एवं संगठन के अन्य कार्यकारी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

3.3K views
Click