लालगंज बाईपास खुला जिलाधिकारी रायबरेली के प्रयास से कार्य में आई थी तेजी

रायबरेली। जनपद के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित लालगंज बाईपास बुधवार सायं 07:15 बजे आखिरकार आम जनता के लिए खोल दिया गया। करीब छह वर्षों से बंद पड़ा यह मार्ग आज जैसे ही यातायात के लिए शुरू हुआ, नगर की मुख्य सड़कों पर दबाव कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।

बाईपास को जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोला जाए इसको लेकर जिलाधिकारी रायबरेली लगातार मरम्मत कार्य पर नजर बनाए हुए थी। जिलाधिकारी ने आम जनता की मांग को सुना और जिम्मेदारों को जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने को लेकर प्रयास तेज करने के निर्देश दिए थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से अधर में लटके इस बाईपास के शुरू होने से अब आवागमन सुगम होगा और नगर की तंग गलियों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। क्षेत्रीय स्तर पर इसे जनहित से जुड़ा बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगी।

 

बाईपास का संचालन अब स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी सहज बनाएगा। यातायात विशेषज्ञों के अनुसार, छह साल से बंद पड़ा यह बाईपास अब क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और विकास की रफ्तार को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा

 

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लालगंज स्थित बाईपास पर बने रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन शुरू हो गया। तीन दिन लोड टेस्ट के बाद बुधवार की देर रात से वाहनों का संचालन शुरू होने से कस्बे के नागरिकों ने राहत की सांस ली। नगर के पास रायबरेली-बांदा नेशनल हाईवे पर अब अक्सर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और भारी वाहनों का दबाव भी कस्बे की सड़कों से हटेगा।

इस ओवरब्रिज का लोकार्पण 2019 में पीएम मोदी के करकमलों से हुआ था। शुभारंभ के महज पांच महीने बाद ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा कारणों से 26 मई 2019 को प्रशासन ने पुल पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया था। इसके बाद से छोटे और भारी वाहन लालगंज कस्बे के अंदर से होकर निकलते थे।

इसकी वजह से अक्सर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। ओवरब्रिज के मुख्य ढांचे को तोड़कर मरम्मत कर शुरू कराया गया। मरम्मत को लेकर आवागमन बंद रहा। इस दौरान अलग-अलग संगठनों ने मरम्मत की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। एनएचएआई ने कई बार मरम्मत पूरी होने की तिथि घोषित की, लेकिन काम अधूरा ही रहा। मरम्मत कार्य में पांच साल का लंबा समय लग गया। व्यापारी नेता विवेक शर्मा, रोहित सोनी, राहुल भदौरिया, अनिल गुप्ता, दीपचंद गुप्ता, सचिन रस्तोगी, सीपी पांडेय, मनोज अवस्थी, शानू बाजपेयी और कैलाश बाजपेयी ने ओवरब्रिज परआवागमन शुरू होने पर खुशी जाहिर है।

17K views
Click