अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिला जेल में बांटे 200 कंबल

11

रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिला जेल में 200 कंबल का वितरण आज दिनांक 27 नवंबर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला समाजसेवी रघुवीर सिंह छाबड़ा द्वारा जिला जेल मैं बंदियों के लिए दो सौ कंबल का सहयोग व्यापारी नितेश जैन, रघुवीर सिंह छाबड़ा के सहयोग से जेल अधीक्षक अविनाश गौतम जेलर सत्य प्रकाश सिंह के कर कमलों द्वारा बंदियों को वितरित किए गए प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि मंडल द्वारा पूर्व में भी जेल में कंबल ,साड़ी, खेल सामग्री, का वितरण मंडल द्वारा किया गया था

बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अपने समाजसेवी व्यापारियों के सहयोग से जेल में दो सौ कंबल दिए गए, जेल अधीक्षक अविनाश गौतम द्वारा जेल में बनाई गई नवीन लाइब्रेरी का अवलोकन करते हुए मंडल से अपेक्षा की गई कि जो भी समाजसेवी धार्मिक, साहित्य, शैक्षिक, किताबों का दान जेल में देना चाहे तो देकर पुण्य कमा सकता है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Anuj Maurya

Click