कोरोना योद्धाओं को उच्च क्वॉलिटी के मॉस्क वितरित किया उद्योग व्यापार मंडल ने

87

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा संरक्षक महेंद्र अग्रवाल जिला प्रभारी संदीप जैन कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा ने प्रिंट मीडिया के सभी ऑफिस में जाकर जिला संवाददाता के साथ-साथ उनके सहयोगियों को उच्च क्वालिटी के मास्क kN 95 N95 Venus ब्रांड के वितरित किए।

प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि दीपक लेबल सोनीपत आकाश स्कूल ड्रेस के सहयोग से उच्च क्वालिटी के मास्क इस क्रोना महामारी में लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी निभा रहे देश दुनिया की खबर हम तक पहुंचा रहे सम्मानित पत्रकार बंधुओं को मंडल द्वारा उच्च क्वालिटी के मास्क सम्मान स्वरूप दिए गए इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को भी मास्क वितरित किए जाएंगे इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता महामंत्री पवन गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा नगर युवा अध्यक्ष रंजीत सिंह बग्गा जिला युवा महामंत्री वीरेंद्र अग्रहरि दिग्विजय सिंह नगर युवा मंत्री अतुल अवस्थी उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Anuj Maurya

Click