अनियंत्रित ट्रक नदी में गिरा, चालक और खलासी घायल

66

रायबरेली। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा, जिसकी खबर से क्षेत्र में हड़कम्प जिसमें सवार चालक और क्लीनर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता बाजार लोन नदी की है। जानकारी के मुताबिक उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह लोगों ने  जनता बाजार लोन नदी में एक ट्रक को गिरा देखा। बताते  चलें कि ट्रक संख्या Up 36T 3400 अमेठी से बांदा की तरफ मौरंग लोड करने जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर रात्रि 2 बजे लोन नदी में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर मनोज और संजय को हल्की चोटें आई है। जिन्हें लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Angad Rahi

Click