अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

61

दिनांक 08.09.2022 को समय लगभग 08.30 बजे शाम को थानाक्षेत्र जेठवारा के ग्राम सोनपुर के पास बच्चा चोरी की अफवाह फैलाते हुए एक व्यक्ति से मारपीट व पुलिस टीम से अभद्रता करने संबंधित प्रकरण में 02 और वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार। जनपद के थाना जेठवारा से उ0नि0 अरुण कुमार मौर्य मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र जेठवारा के नौबस्ता रोड के पास से मु0अ0सं0 245/22 धारा 147, 323, 504, 506,336, 332 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों 01. रिजवान पुत्र रियाजुद्दीन नि0 सोनपुर दौलतपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, 02. रवि सरोज पुत्र रामदुलार नि0 सोनपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रिजवान के पास सेे 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर रिजवान उपरोक्त के विरुद्व मु0अ0सं0 253/22 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
01. रिजवान पुत्र रियाजुद्दीन नि0 सोनपुर दौलतपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़,
02. रवि सरोज पुत्र रामदुलार नि0 सोनपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी:-
01. 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर (रिजवान के पास से)
02. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीमः- उ0नि0 अरुण कुमार मौर्य मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click