थाना इनायतनगर को लगातार दूसरी बड़ी सफलता

20

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इनायतनगर अमरजीत सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम हैरिंगटनगंज चौकी प्रभारी रजनीश कुमार पाण्डेय व शाहगंज चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी,उ0नि0 जय लाल,का0 राजनाथ सिंह,का0 संतोष कुमार,का0 सतीश चन्द्र ,का0 साकेत कुमार ,का0 संदीप सिंह व हो0गा0 महेन्द्र कुमार के द्वारा, तीन नफर 1. राज बहादुर पुत्र धर्मराज 2- राज कुमार यादव पुत्र शिव कुमार यादव, 3-समरजीत पुत्र कुट्टू लाल यादव को मय चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से 02 अदद UTL कम्पनी बैटरा 01 अदद HP सी.पी.यू. 01 अदद DVR CPPLVS कम्पनी 01 अदद CP PLUS CCTV कैमरा 01 अदद पावर सप्लाई बोर्ड मय केबिल 01 अदद माऊस HP कम्पनी 01 अदद कीबोर्ड HP कम्पनी,01 अदद लुमिनस इनवर्टर 01 अदद सिलीगं पंखा Reeco,01 अदद CP PLUS DVR मय पावर सप्लाई कोबिल 01 अदद सोलर चार्जर ADVON कम्पनी,01 अदद बैट्ररी EXID कम्पनी, 01 अदद इनवर्टर माइक्रोटेक कम्पनी,01 अदद कीबोर्ड HP कम्पनी,01 अदद माऊस HP कम्पनी,01 अदद बैट्ररा लुमिनस कम्पनी 01 अदद इनवर्टर लुमिनस कम्पनी 01 अदद सोलर पैनल लुमिनस कम्पनी, 01 अदद DVR CP PLUS,बरामदगी DVR 04 अदद , 02 अदद पावर सप्लाई मय केबिल, 03 अदद बड़ा बैट्ररा 02 अदद सोलर पैनल, 04 अदद इनवर्टर 01 अदद गैस भट्टी,03 अदद लेपटाप चार्जर ,01 अदद डेस्कटाप कैमरा ,01 अदद रिल कैमरा,01 अदद PJ लाइट, 02 वाई फाई राउटर अदद,05 अदद सीलिगं फैन,01 अदद थम्प स्कैनर,01 अदद सिलाई मशीन स्वीच,05 अदद पावर केविल,04 अदद तार CCTV,05 अदद एडाप्टर,01 अदद स्टेपलाइजर,03 अदद पावर सप्लाई केविल,01 अदद छोटी बैट्री EXIDE कम्पनी,01 अदद प्लास,01 अदद लोहे की आरी,01 अदद सब्बल,01 साउण्ड सिस्टम के साथ ,आज दिनाँक 26/08/2022 समय 06.35 बजे ग्राम जाखा मोड़ थाना इनायत नगर के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में माननीय न्यायालय भेजा गया।

-मनोज तिवारी

Click