अयोध्या में भी बने पत्रकारपुरम कॉलोनी

10

उपजा ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से की मांग

अयोध्या। जनपद अयोध्या के भव्य विकास हेतु अयोध्या विकास प्राधिकरण नई रूपरेखा तैयार कर रहा है। ऐसे में पत्रकारों के आदर्श नारद ऋषि के नाम पर भव्य अयोध्या नब्य अयोध्या में पत्रकार पुरम कॉलोनी की मांग यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है।

जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि संगठन ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि प्रदेश के अन्य जनपदों की भांति अयोध्या में भी पत्रकारों के लिए पत्रकार पुरम कॉलोनी की आधारशिला रखी जाए।

जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित माँग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया । मांग पत्र सौपते समय संगठन के जिला महामंत्री डीके तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष अशोक तिवारी तहसील बीकापुर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click