तमंचा व कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

7

प्रतापगढ़। जिले के थाना लालगंज से उ0नि0 श्री निकेत भारद्वाज मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र लालगंज के प्राथमिक विद्यालय ग्राम प्यागीपुर के पास से मोटर साइकिल सवार 02. अभियुक्तों 01. तूफान सरोज पुत्र शंकर सरोज 02. मनोज सरोज पुत्र रामलाल सरोज नि0गण पुरवारा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्तों तूफान सरोज व मनोज सरोज के विरुद्व क्रमशः मु0अ0सं0 644/22 , 645/22 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में दाखिल किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

01. तूफान सरोज पुत्र शंकर सरोज नि0 पुरवारा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़,।
02. मनोज सरोज पुत्र रामलाल सरोज नि0 पुरवारा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी:-

01. 01 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ( तूफान सरोज के पास से)
02. 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ( मनोज सरोज के पास से)

पुलिस टीमः- उ0नि0 श्री निकेत भारद्वाज मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click