आर्मी के फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

33

अयोध्या:———-
थाना कैण्ट जनपद अयोध्या पुलिस ने सेना की वर्दी अवैध रूप से धारण किये व फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या श्री प्रशान्त वर्मा के निर्देशन व पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शैलेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष श्री रतन कुमार शर्मा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के मार्गदर्शन में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना के आधार पर सेना की वर्दी अवैध रूप से धारण किये अभियुक्त संजय विश्वकर्मा पुत्र जय प्रकाश विश्वकर्मा निवासी तिसौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा कैण्ट क्षेत्र में चल रही सेना भर्ती में सम्मिलित अभ्यर्थियों को भर्ती कराये जाने हेतु फर्जी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट उपलब्ध काराये जाने को लेकर गुमराह किया जा रहा था जिसे दिनांक 09.09.2022 कम्पनी गार्डेन गुप्तारघाट से गिरफ्तार करते हुए थाना कैण्ट पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्त– संजय विश्वकर्मा पुत्र जय प्रकाश विश्वकर्मा निवासी तिसौली थाना खुटहन जनपद जौनपुर
बरामदगी – एक अदद आर्मी वर्दी (बेल्ट, ब्लैक जूता, आर्मी कैप) एक अदद फर्जी आर्मी आई कार्ड, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद पैन कार्ड, एक अदद मोबाइल, एक अदद पर्स, एक अदद बैग व दो अदद रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, चार अदद सिम, दो अदद मोहर, एक अदद चेकबुक, एक अदद एटीएम कार्ड, एक अदद दिल्ली मेट्रो कार्ड व 1210 रूपये नगद
पंजीकृत अभियोग: –
क्र.सं. मु.अ.स. धारा थाना/जनपद
1 313/2022 140/419/420/467/468/471 भादवि0 कैण्ट जनपद अयोध्या
आपराधिक इतिहास: –
क्र.सं. मु.अ.स. धारा थाना/जनपद
1 342/18 34/140/419/420/467/468/471 भादवि0 कैण्ट जनपद अयोध्या
2 427/2021 140/406/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना रौनाही अयोध्या
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
1. उ0नि0 रजत पाण्डेय
2. उ0नि0 हरिकेश यादव
3. कां0 कृष्ण वीर सिंह
4. कां0 लोकेश
5. का0 शैलेश सिंह

Click