आपसी प्रेम एवं एकता का प्रतीक है होली महेंद्र सिंह पटेल

37

पंचायत प्रतिनिधियों ने इको फ्रेंडली होली मनाने का संकल्प लिया।

वाराणसी, राजातालाब: आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में खुशियों के रंग बिखरे। इस मौके पंचायत प्रतिनिधियों ने इको फ्रेंडली होली मनाने का संकल्प लिया।

रविवार को ब्लाक प्रमुख की ओर से आराजीलाईन ब्लाक स्थित सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल और अपना दल एस प्रदेश सचिव डा. महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से पंचायत प्रतिनिधियों को अबीर गुलाल लगाकर किया। इस अवसर पर डा. महेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारत संस्कृति में त्योहारों एवं उत्सवों का आदि काल से ही काफी महत्व रहा है। हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि भारत में मनाये जाने वाले सभी त्यौहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करके लोगों में प्रेम, एकता एवं सद्भावना को बढ़ाते हैं। ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने कहा कि भारत में त्योहारों एवं उत्सवों का संबंध किसी जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र से न होकर सम्भाव से है। होली भारतीय समाज का एक प्रमुख त्यौहार है और होली आपसी प्रेम एवं एकता का प्रतीक है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने होली मिलन में खुशियों के रंग बिखेर दिए। अंत में पंचायत प्रतिनिधियों ने इको फ्रेंडली होली मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. महेंद्र सिंह पटेल, मुकेश पटेल, अजय दुबे, रामलाल पटेल, दिनेश यादव, सियाराम पटेल, राजेंद्र पटेल, संतोष यादव, अजय सिंह बबलू, रामबाबु, कमलेश सिंह, राजेश पटेल, शिवपुजन सिंह, श्रीप्रकाश यादव, राजकुमार गुप्ता, राजेश प्रजापति, प्रमोद चौहान, संजीव सिंह, राहुल, मनोज, अनिल, विजय, हूबलाल, प्रेमा देवी, प्रीति मिश्रा, रंजनी सिंह सहित सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता

Click