आराजीलाईन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कई एक दूजे के हुए

16

40 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, 2 मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आराजीलाईन ब्लाक क्षेत्र के कुल 40 जोड़ों की शादी ब्लाक परिसर में विशाल पंडाल के बीच पहले से चयनित जोड़ों की शादी कराई गई, जिसमें 2 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं।

सभी जोड़ों की कन्याओं के खाते में भेजे जाएंगे 35 हजार रुपए

कार्यक्रम में मौजूद आचार्य ने मंत्रोचार के बीच शादी संपन्न कराई। 2 मुस्लिम जोड़ों को उनके मौलाना ने शादी कराई। सभी जोड़ों को शासन की तरफ से 10,000 का सामान उपहार के रूप में दिया गया। खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ने बताया कि सभी जोड़ों को कन्याओं के खातों में 35000 खाते में भेजा जाएगा तथा 10000 का सामान दिया गया है ₹6000 शादी खर्च के रूप में दिया गया है।

रोहनियां विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने दिया प्रमाण-पत्र

कुल मिलाकर प्रत्येक जोड़ो पर ₹51000 सरकार द्वारा खर्च किया गया है। विवाह संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल सह विधायक रोहनिया डा. सुनील पटेल ने जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

कई गणमाण्य रहे समारोह में मौजूद

इस मौके पर उपस्थित रोहनिया विधायक डा. सुनील पटेल, आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा महेंद्र सिंह पटेल, अपना दल एस ज़िलाध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल, खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल, एडीओ एसके प्रमोद कुमार, संजीव सिंह समेत अनेक पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राजकुमार गुप्ता

Click