ED-CBI छापे से घबराए हैं तिजोरी भरने वाले नेता : केशव प्रसाद मौर्य

13

चित्रकूट : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य विपक्ष पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी देश के गरीबों का पैसा लूटा है और अपनी तिजोरियों को भरा है। ईडी व सीबीआई के छापे पड़ने के बाद वह सब एकजुट हो रहे हैं। क्योंकि मोदी व योगी सरकार इनके पैसे को निकाल कर गरीबों की की कल्याणकारी योजनाओं में लगा रही है।

उन्होंने कहा बंगाल में ममता बनर्जी, प्रदेश में अखिलेश यादव, और दिल्ली में सोनिया, गांधी प्रियंका व राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सब ईडी के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए फिर एक हो रहे हैं। लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचा रही है इससे यह सब घबराए हुए हैं।

उन्होंने कहा हम मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में फिर से प्रदेश की सभी 80 में 80 सीटें जीतेंगे और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने सभी को पितृ मोक्ष अमावस्या की बधाई दी और कहा आप सभी अपने माता पिता व पूर्वजों की सेवा कर आशीर्वाद लें।

इसके पूर्व चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम का क्षेत्रीय मंत्री देवेश कोरी, सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया इसके बाद रामायण मेला परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन वह लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व आवास की चाबी वितरित किए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा व भाजपा जिला मंत्री रामबाबू गुप्ता स्मृति चिन्ह भेंट किए। साथ ही लाइना बाबा मंदिर शिवरामपुर में पूजा अर्चना के बाद अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में मानिकपुर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, देव त्रिपाठी, बद्री विशाल त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्रा, पंकज अग्रवाल, आलोक पांडेय, गुलाब सिंह मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, शक्ति प्रसाद सिंह तोमर, राज कुमार त्रिपाठी, सुनील सिंह पटेल, राम सागर चतुर्वेदी, हीरो मिश्रा व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेद्वी, अर्चना सिंह, राखी चौबे आदि भाजपा हजारों कार्यकर्ता व लाभार्थी मौजूद रहे।

रिपोर्ट :पुष्पराज कश्यप चित्रकूट

Click