उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

5

लालगंज, रायबरेली- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली हस्ताक्षर अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र लालगंज में लगभग 200 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने हस्ताक्षर किए। इस अभियान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की विशेष उपस्थिति रही।

अभियान का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह द्वारा किया गया। अभियान में प्रमुख रूप से अजय बाबू पांडे ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज, मंत्री विश्वास बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, शशिकांत त्रिवेदी ,आशीष चौहान मयंक तिवारी, प्रवीण कुमार बाजपेई, धर्मेंद्र ,मनोज शर्मा ,दीपक मिश्रा, विवेक कुमार शुक्ला ,रागिनी ,सुमन कमलानी, वंदना, शेफाली ,सरोज, भानुप्रिया सिंह, शाहिना परवीन ,बीनू सिंह ,दीपिका यादव ,मीनू स्वरूप यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click