उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रांतीय अध्यक्ष ने बांटे सम्मान-पत्र

7

लालगंज, रायबरेली। शनिवार को सरेनी ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि इस वर्ष पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में घर-घर देश का राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ फैराया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों की अहम भागीदारी थी।

इसी क्रम में शनिवार को ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ सरेनी मनोज कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रांतीय अध्यक्ष जी.सी. चौहान ने जनप्रतिनिधियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रधान संघ उपाध्यक्ष सुशील सिंह,संरक्षक बसंत सिंह, शिवकरन सिंह, पुतानी साहू, रामफेर सिंह सहित तमाम प्रधान व बीडीसी उपस्थित रहे। प्रधान संघ मीडिया प्रभारी व प्रधान प्रतिनिधि नीबी विवेक पाण्डेय ने संस्था के पदाधिकारियों व समस्त जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click