उद्योग व्यापार मण्डल की मासिक बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

12

लालगंज, रायबरेली। उद्योग व्यापार मंडल लालगंज नगर इकाई की मासिक बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एल विश्वकर्मा ने की मुख्य अतिथि प्रदेश महांमन्त्री व जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं सत्य निष्ठा की सपथ दिलाई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने एवं किसी भी चुनौती में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने की शपथ ली। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ने कहा कि व्यापारियों का शोषण करने वालों को बक्सा नही जाएगा इस लिए हम सभी को एकजुट रहकर न्याय की लडाई लडनी होगी।

विशिष्ट अतिथि फिरोज नूरी ने नव नियुक्त युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि न्याय की लडाई लडने के लिए हम सभी का एक जुट होना बहुत जरूरी है। संगठन प्रभारी अनिल गुप्ता ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर व्यापारियों के साथ साथ समाज में फैली कुरीतियों एवं शोषित व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

नगर अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने कहा कि संगठन को एक धागे में पिडोकर व्यापारियों को एक नई दिशा के लिए अग्रसर करना मेरी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में अजीत प्रताप, अजीत प्रताप सिंह, राजू तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, सुमित कुमार, मोहम्मद खलील, रजोल दद्दू, भानु शुक्ला अनिल यादव अख्तर मिस्त्री अंजनी सिंह मोहम्मद नसीर राहुल गुप्ता रिजवान ओमी तिवारी प्रिंस राज गुप्ता आकाश शुक्ला कमलेश कुमार राजेंद्र तिवारी ललवा सिंह मनोज सिंह, काशिफ खान आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click