एक्शन एड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

11

-गाँव की महिलाओं के हौसलों को दिया सम्मान,

वाराणसी: रोहनियां/ राजातालाब (08/03/2021) विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक्शन एड की ओर से सोमवार को गजापुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। ताकि अन्य लोग उनके जीवन से प्रेरित हो सके। इस अवसर पर एक्शन एड स्टार परियोजना ज़िला समंवयक राजकुमार गुप्ता ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। जबकि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालश्रम उन्मुलन और मानव तस्करी रोकथाम के विषय के बारे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि महिलाएं संबंधित विषयों पर जागरूक हो सके। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज अपनी काबिलियत के दम पर हर क्षेत्र में आगे आ रही है। महिला शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।

अंत में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें खेलकूद के क्षेत्र से अपर्णा सिंह व शिक्षा से संजू देवी, गायत्री देवी व समाजसेवा से सुनिता, शीला व महिला सशक्तीकरण से चंद्रावती देवी आदि सम्मानित हुईं। संचालन आनंद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, सहायक अध्यापक छबीले विश्वकर्मा, शिक्षामित्र गायत्री देवी, राजकुमार गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, नंदकिशोर, राम सिंह वर्मा, चंदन गौतम, ताड़केश्वर सिंह, अनुराग पटेल, मुकेश कुमार, गुरू दयाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Click