एमसीएफ के सुपरवाइज़र क्लब के चुनाव में रेलकोच भारतीय मजदूर संघ ने सचिव पद पर जमाया कब्जा

511

लालगंज, रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाने के सुपरवाइज़र क्लब की संचालन कमेटी का चुनाव मतदान के द्वारा शनिवार को सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ। मतदान 12 बजे समाप्त हुआ।

मतगणना 2 बजे से शुरु हुई, जिसमे भारतीय मजदूर संघ रेल कोच यूनियन ने सबको चौकाते हुए दो-दो महागठबंधन एआईआरएफ व एनएफआईआर को हराकर महत्वपूर्ण माने जाने वाले सचिव पद पर कब्जा जमा लिया। साथ ही कार्यकारिणी के एक मेम्बर पद पर भी विजयश्री हासिल की।

यह जानकारी देते हुए मजदूर संघ यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल ने बताया कि सचिव पद पर कब्जा यह जाहिर करता है कि रेल कोच कर्मचारियों के बीच मजदूर संघ की पैठ मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव प्रयास करती है और उनके सुख-दुख में खड़ी रहती है। उसी संघर्ष के बदौलत सुपरवाइजर क्लब संचालन कमेटी में सचिव पद पर कर्मचारियों ने जिता कर मजदूर संघ को तोहफा भेंट किया है।

आदर्श सिंह बघेल ने कहा कि आगे भी वे मजदूर हित में संघर्ष करते रहेंगे। वहीं मजदूर संघ को कोषाध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मजदूर संघ के महासचिव सुशील गुप्ता ने बताया कि सचिव पद पर विनय कुमार सिंह 99 वोट पाकर निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्र प्रकाश 127 वोट पाकर विजई हुए हैं।
मेम्बर पद पर ओम सिंह , श्यामराज दिवाकर ,जे पी सिंह , बृजेश मंडल,अहसान जमाल, विनीत राज निर्वाचित हुए हैं।

निर्वाचित कमेटी के सदस्यों को मजदूर संघ यूनियन ने बधाई दी है और कहा है कि संचालन कमेटी सामंजस्य बनाकर कर्मचारियों के हित में काम करेगी। अध्यक्ष और महामंत्री सहित जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता रामबरन वर्मा ,कुणाल रोशन ,अंशू पाल, पवन अग्रवाल ,मनिराव, प्रतीक गुप्ता, विकाश चौधरी, अंबुज सिंह, उदयभान, राजेंद्र यादव ,धर्मेंद्र यादव ,राजेश पाल, गिरिराज सैनी ,मंजीत कुमार आदि इंजीनियर और कर्मचारियों का योगदान भारतीय मजदूर संघ की जीत में सराहनीय रहा।

  • संदीप कुमार फिजा
511 views
Click