एस.जे.एस. में मनाया गया प्रकाश पर्व दीपोत्सव

9

लालगंज, रायबरेली। नगर के सर्वश्रेष्ठ व बहुचर्चित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल लालगंज में दीपावली का पर्व बहुत ही भव्यता पूर्वक धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक व प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा राम दरबार की बहुत ही मनमोहक व आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने प्रथम पूज्य गणेश व मां लक्ष्मी जी की आरती उतारी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री रमेश बहादुर सिंह प्रबंधक अग्रज सिंह व सह प्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह ने सर्वप्रथम सभी क्षेत्रवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीपावली शब्द के अर्थ पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा दीपावली दो शब्दों दीप+आवली से मिलकर बना है जिसका अर्थ है दीपों की श्रंखला। अर्थात आप सभी का जीवन दीपों की तरह हमेशा प्रकाशित रहे। उन्होंने सभी से यह अपील की कि सभी लोग दीपावली में अधिक से अधिक मिट्टी से बने दीपों का प्रयोग करें व पटाखों का प्रयोग न करें तथा स्वदेशी निर्मित सामान से ही दीपावली मनाएं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने अपने अपने शुभकामना संदेश में छात्रों, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनानी चाहिए और हमें सामाजिक उत्थान व जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click