ऑस्कर की रिमाइंडर लिस्ट की 301 फिल्मों में द कश्मीर फाइल्स सहित 9 भारतीय फिल्में

29
ऑस्कर की रिमाइंडर लिस्ट में द कशम्मीर फाइल्स

ऑस्कर की रिमाइंडर लिस्ट की 301 फिल्मों में ही द कश्मीर फाइल्स सहित 9 भारतीय फिल्मों को शामिल किया गया है। इसको लेकर भारतीयों में खुशी है। हालांकि फाइनल नॉमिनेशन 24 जनवरी को होगा। 

बता दें कि इस साल 13 मार्च, 2023 को होने वाली 95वीं ऑस्कर सेरेमनी के लिए वोटिंग 11 जनवरी से 17 जनवरी तक होगी। जिसके बाद फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जाएगी।

ऑस्कर की रिमाइंडर लिस्टऋषभ शेट्टी की कांतारा, विवेक रंजन अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स आर माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी भी अब ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) ने 301 फिल्मों की रिमाइंडर लिस्ट जारी की है। इनमें 9 भारतीय फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। यानी इनका भी नॉमिनेशन ऑस्कर के लिए संभव है। 

इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अनाउंसमेंट की है कि फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, बल्कि ऐसा नहीं है। द कश्मीर फाइल्स का नाम महज ऑस्कर के रिमाइंडर लिस्ट में ही शामिल किया गया। जिसमें द कश्मीर फाइल्स के अलावा 301 अन्य फिल्में भी शामिल हैं।

301 शॉर्टलिस्ट फिल्मों में शामिल हैं ये भारतीय फिल्में

ऑस्कर रिमाइंडर लिस्ट में द कश्मीर फाइल्स, रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट, कांतारा, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, मराठी फिल्म मैं वसंतराव, तुझ साथी कही ही, ‘इराविन निझल’ और ‘विक्रांत रोना’ जैसी फिल्में हैं।

इन नौ फिल्मों को बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर कैटेगरी की कंटेंशन लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। क्वालिफाई करने के साथ ही अब ये फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड्स के फाइनल नॉमिनेशन में जा सकती हैं। भारत से गुजराती फिल्म छेल्लो शो और तेलगु फिल्म RRR पहले ही ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हो चुकी हैं।

हर कैटेगरी में फाइनल नॉमिनेशन के लिए विभिन्न देशों की फिल्में चुनी जाती हैं लेकिन चुनिंदा फिल्में ही टॉप 5 में जगह बना पाती हैं। जो फिल्में कंटेंशन लिस्ट में जगह बना लेती हैं, उन्हें ऑस्कर ज्यूरी मेंबर्स देखते हैं और फिर वोट करते हैं। इस साल 13 मार्च, 2023 को होने वाली 95वीं ऑस्कर सेरेमनी के लिए वोटिंग 11 जनवरी से 17 जनवरी तक होगी, जिसके बाद फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट 24 जनवरी को जारी की जाएगी।

ट्विटर पर विवेक ने गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा- बड़ी अनाउंसमेंट, द कश्मीर फाइल्स को अकादमी अवॉर्ड्स की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये ऑस्कर 2023 में जाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म है। सभी को ऑल द बेस्ट, यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा साल है।’ 

इसके अलावा विवेक ने दूसरे ट्वीट में लिखा- पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी कलाकारों को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये तो बस शुरुआत है। अभी और भी आगे जाना है, आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

कांतारा एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने ट्वीट पर लिखा- यह बताते हुए हम बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं कि कांतारा ने ऑस्कर 2023 में दो कैटेगरी में क्वालिफाई कर लिया है। आप सभी को तहे दिल से शुक्रिया। हमें इस जर्नी में आगे बढ़ने के लिए आप सभी के सपोर्ट की जरूरत है।’

साल 2022 में द कश्मीर फाइल्स सबसे विवादित फिल्म बनकर सामने आई। जहां फिल्म ने कलेक्शन के कई रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए, वहीं इसे क्रिटिसिज्म का सामना भी करना पड़ा। महज 14 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने करीब 338.11 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर विवेक कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे। विवेक पर ये भी इल्जाम लगा था कि वो इस फिल्म के जरिए नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। हालांकि विवेक का कहना है कि उन्होंने पर्दे पर वही दिखाया जो अतीत में हुआ था। विवेक के जान के खतरे को देखते हुए सरकार ने उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा भी मुहैया कराई है।

KGF के बाद कांतारा ने कन्नड़ इंडस्ट्री में एक नया अध्याय लिख दिया है। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म ने पूरी दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।आज कल की फिल्में जो रिलीज के दो सप्ताह बाद ही दम तोड़ देती हैं वहीं कांतारा ने लगभग दो महीने तक थिएटर्स में शानदार रन जारी रखा। सिर्फ 18 करोड़ में बनी इस फिल्म की कमाई देख फिल्म जगत के सभी ट्रेड पंडित और क्रिटिक्स हैरान हैं।

ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ IMDb पर भी है। IMDb की लिस्ट में कांतारा टॉप पर बनी हुई है। 9.4 की रेटिंग हासिल कर इसने बेस्ट इंडियन फिल्म बनने का रिकार्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकार्ड केजीएफ-2 के नाम था।

ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म को थिएटर्स में 30 सिंतबर को रिलीज किया था। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई काफी स्लो थी लेकिन धीरे-धीरे जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने कमाई का रफ्तार पकड़ना शुरू किया। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए मेकर्स ने इसे 14 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया।

Reports Today

Click