कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने छोड़ा राम जन्मभूमि रिसीवर का चार्ज

66

अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र को सौंपा चार्ज। अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के बने ट्रस्टी। राम जन्म भूमि ट्रस्ट की घोषणा होने के बाद कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने छोड़ा रिसीवर का चार्ज।कमिश्नर होते हैं राम जन्मभूमि रिसीवर।इस मौके पर डीएम अनुज झा भी रहे मौजूद।राम मंदिर मामले के हिंदू पक्षकार रहे महंत रामदास का बयान। राम मंदिर ट्रस्ट पर बोले महंत रामदास। जिसकी प्रतीक्षा वह हुई पूरी।शुभ मुहूर्त एकादशी में हुआ राम जन्म भूमि ट्रस्ट का ऐलान। अब अयोध्या में बनेगा भव्य और दिव्य राम मंदिर। कानूनी रूप से 3 महीने के अंदर होना था राम मंदिर ट्रस्ट का गठन। जिन लोगों ने राम जन्मभूमि के लिए किया आंदोलन।उनको ट्रस्ट में किया जाए शामिल। संतो के सर्वमान्य न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास को मिले अहम भूमिका।गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ उनका भी त्याग रहा है राम मंदिर आंदोलन में। तीनों प्रमुख अखाड़ों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को ट्रस्ट में मिले स्थान-महंत रामदास

1-अयोध्या के ट्रस्टी के पाराशरण
2-जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीजी
 3-जगतगुरु मध्वाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी,
4-युगपुरुष परमानंद जी महाराज
5-स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज
6-विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा
7-कामेश्वर चौपाल, पटना
8.महंत दिनेंद्र दास, वोटिंग अधिकारहीन
9. बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित एक ट्रस्टी, जो हिंदू धर्म का हो।
10. बोर्ड ऑफ ट्रस्टी द्वारा नामित एक ट्रस्टी, जो हिंदू धर्म का हो।
11.अयोध्या का DM अगर हिन्दू नही है तो SDM
12. केंद्र सरकार द्वारा नामित एक प्रतिनिध, हिंदू धर्म का आईएएस

Mahendra

Click