काँग्रेस की बैठक सम्पन्न

9

बाँदा। आज नरैनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हड़हा कबौली में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल के महासचिव सलीम अहमद नें क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी को साथ लेकर चलती है।

बांदा कांग्रेेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं के निराकरण में सदैव तत्पर है, भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सम्बन्ध में क्षेत्र वासियों को विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया/आई. टी. सेल प्रभारी सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र प्रताप पटेल, अफसार अली, समसुद्दीन, पप्पू भाई, रफीक पहलवान, रसीद पहलवान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Sudhir Kumar Trivedi

Click