कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बनाये गए केएल शर्मा शनिवार को सलोन पहुँचे

28


सलोन,रायबरेली ,  अमेठी लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बनाये गए केएल शर्मा शनिवार को सलोन पहुँचे। नगर के एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंनेकहा कि राहुल गांधी पूरे देश के लिए लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी को मैदान से भागने का राग अलाप रही है। राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति है जो डटकर विरोधी खेमे के हर एक झूठ का सच्चाई से मुहतोड़ जवाब दे रहे है। कहा कि भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए राहुल गांधी लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का आभारी हूं, जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा है।

मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का तहे दिल से आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि इसबार भी इतिहास दोहराना है। और भारी मतों से चुनाव जीत कर हम अमेठी सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। इससे पूर्व उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क अभियान में जुट जाने का आहवाहन किया है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता ही कांग्रेस के सम्मान को पुनः लौटा सकता है। इस बीच कार्यकर्ताओ ने अपनी कुछ राय भी प्रत्याशी के साथ साझा की है। बतादे की किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के बेहद करीबी और खास सलाहकार माने जाते हैं।

इसी कारण उन्हें सोनिया गांधी का प्रतिनिधि भी बनाया गया था। गांधी परिवार से उनका बहुत पुराना नाता रहा है। किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्  जितेंद प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद सिंह,इरफान उर्फ डब्बू,दिग्विजय सिंह,पूर्व एमएलसी दीपक सिंह,कल्याण गांधी,तनवीर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – आशीष कुमार

Click