कांग्रेस में शामिल हुए डॉ. करन त्रिपाठी

11369

अयोध्या। जनपद अयोध्या के कुशल शिक्षाविद, समाजसेवी एवं महानगर युवा कांग्रेस अयोध्या के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर करण त्रिपाठी ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अपनी घर वापसी करने के साथ सक्रिय राजनीति में भी कदम रख दिया।

डॉ. करन त्रिपाठी को प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने पार्टी की सदयस्ता दिलाते हुए उन्हें पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने की अपेक्षा के साथ अपनी शुभकामनायें दीं।

इस मौके पर डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से हमेशा से प्रभावित होकर जुड़ा रहा और अपने पार्टी के लिए पुनः पहले से और बेहतर कार्य करते हुए अपने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करूँगा। आज पुनः अपने घर वापसी से बहुत खुश हूँ यह मेरे जीवन का बेहतर क्षण हैं।

  • मनोज कुमार तिवारी
11.4K views
Click