कार का शीशा तोड़ गायब किया नगदी व कागजात, गिरफ्तार

43
कौशाम्बी | मंझनपुर थाना क्षेत्र के धाता रोड पर खड़ी लक्जरी गाडी का सीसा तोड़कर नगदी व् कागजात गायब किये जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार युवक का नाम शहजादे बताया जा रहा है | पुलिस ने युवक के पास से गायब किये गए 1 लाख 15 हज़ार रुपये, मोबाइल, व् कागजात बरामद कर लिया है |
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान लखनऊ से सदस्य व् जिला उपाध्यक्ष बीजेपी धर्मराज मौर्या मंझनपुर कसबे में सोमवार की देर शाम एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे | कार सड़क किनारे खड़ी थी | समारोह से वह रात करीब 11 बजे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का साइड सीसा टूटा हुआ था | कार के अंदर बैग में रखा 1 लाख 15 हज़ार रूपया , मोबाइल सेट, व् जरुरी कागजात गायब थे | धर्मराज मौर्या से मौके से ही मंझनपुर पुलिस को टेलीफोन से सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआइना कर वापस लौट आई | मंगलवार की दोपहर पुलिस ने मुखबिर के जरिये सुराग लगा कर कसबे के ही एक संदिग्ध को पकड़ लिया | घंटो की पूंछ-तांछ के बाद पकड़े गए युवक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी किये गए सामान व् नगदी को बरामद करा दिया | रुपये और सामान बरामद होने के बाद बीजेपी नेता धर्मराज मौर्या ने राहत की साँस ली है |
मंझनपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को कार का सीसा तोड़ कर चोरी किये जाने की वारदात की जानकारी मिली थी | मौका मुआइना किया गया | मुखबिरों को सक्रिय किया गया तो कसबे के ही युवक शहजादे पर शक हुआ | पकड़ कर पूंछ-तांछ की गई | जिसमे अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल कर सामान व् नगदी बरामद करा दिया | वह अब मामले में कानूनी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही कर रहे है |
Ajay Kumar

Click