किशोरी के अधजले शव के पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी

3

पी एम रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट न होने पर होगा डीएनए
हमीरपुर राठः कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में शुक्रवार को बरामद हुए किशोरी के अधजले शव का शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया गया। वहीं पकड़े गए आरोपित पिता पुत्र से पुलिस गहराई से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने बॉडी को ज्वलनशील पदार्थ से जलाए जाने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ न आने पर डीएनए के बाद मामले की पुष्टि होने की बात कही।
शुक्रवार की सुबह औंडेरा गांव निवासी गोविंदास के खेत के पास 16 वर्षीय उमा कुशवाहा का अधजला शव मिला था। किशोरी का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद एसपी शुभम पटेल, एएसपी, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को मृतक उमा कुशवाहा का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी की निगरानी में डॉ. एमपी सिंह, डॉ शरद विश्वकर्मा के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मृतका का अंतिम संस्कार कराया गया।गाँव मे चर्चा के अनुसार मृतका गर्भवती थी। जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी कोतवाल से ली गई तो उन्होने बताया कि किशोरी के गर्भवती होने की चर्चा थी। लेकिन बॉडी के जल जाने के कारण पीएम रिपोर्ट में कुछ नही आया जिस वजह से अब डीएनए कराया जा रहा है। पकड़े गए आरोपितों से गहराई से पूछताछ की जा रही है।

छह जून को मृतका और उसकी बड़ी बहन की होनी थी शादी
राठः औड़ेरा गांव निवासी घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि उसकी पुत्री उमा कुशवाहा को 12 फरवरी को घर से खेत जाते समय पड़ोसी हरिशचंद कुशवाहा भगा ले गया था। 4 दिन तलाश करने के बाद जब पुत्री कहीं नहीं मिली। तब 16 फरवरी को कोतवाली में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। किशोरी के संबंध गांव के हरिश्चंद्र कुशवाहा से थे। अक्सर ही दोनों मिला करते थे। पिता ने बताया कि पुत्री की शादी के लिए उसने हरिश्चंद्र के स्वजनों बात की थी। लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। उसी दिन से उसकी पुत्री गायब हुई है। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री तीन माह के गर्भ से थी। लोकलाज के डर से उसने पुत्री का रिश्ता महोबा जनपद के गुढा कुरई गांव में तय कर दिया था। साथ में उसने इसी गांव में अपनी बड़ी पुत्री कल्पना का रिश्ता भी तय कर दिया था। कुछ दिन पहले दोनों पुत्रियों की गोद भराई की रस्म हुइ थी। बताया कि दोनों पुत्री की शादी आगामी छह मई को संपन्न होनी थी।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

Click