कोल्ड स्टोर के बाहर मिली लाश, हड़कंप

108

कौशाम्बी| मंझनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा समदा गांव के कोल्ड स्टोर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की सुबह मंझनपुर पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिली | मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त 35 वर्षीय उमेश सरोज के रूप में की है | पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे साहबे आलम के साथ जाने की बात कह कर निकला था | रात वह घर नहीं आया | सुबह स्थानीय लोगो ने समदा कोल्ड स्टोर के पास सड़क किनारे उमेश की लाश देखी | परिवार के लोगो का आरोप है कि उमेश रात को साहबे आलम के साथ था | उसी ने उमेश की हत्या कर उसकी लाश फेक दी है |

इस सम्बन्ध में इन्स्पेक्टर मंझनपुर अशोक कुमार का कहना है कि समदा कोल्ड स्टोर के पास लाश मिलने की जानकारी मिली थी | शिनाख्त उमेश सरोज के रूप में की गई है | परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे उसी के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी |

Ajay Kumar

Click