कौशाम्बी: सल्तनत कालीन ताम्र मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

9
7381541a-0e93-479f-b613-a2b94df8eff5
पुलिस कस्टडी में अभियुक्त
कौशाम्बी | स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप व् कोखराज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवको के पास से सल्तनत काल के 171 तांबे के सिक्के बरामद किया है। पुलिस अधिकारियो ने इन सिक्को की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 8 से 9 लाख रुपये आंकी है। 
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया, मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व् कोखराज पुलिस ने अर्जुन कुमार सोनी व् मुकेश पुरी थाना सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से पुलिस ने 171 तांबे के सिक्के बरामद हुए। जाँच के उपरान्त यह सिक्के 600 से 700 साल पुराने सल्तनत काल के सामने आये है। इनकी कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में 8 से 9 लाख रुपये बताये जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 411/413/414 व 3/25 पुरावशेष तथा बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 के तहत मुकदद्मा दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।
Ajay Kumar

Click