गांधीगिरी: अध्यक्ष की गाड़ी का पुलिस ने किया चालान, कार्यकर्ताओ ने पुलिस कर्मियों के गले में माला डाल किया सम्मान

4601
WhatsApp Image 2020-04-19 at 21.08.05
कौशाम्बी : कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की कार का रविवार को मंझनपुर पुलिस ने चालान काट दिया। आरोप है कि वह लॉकडाउन की हालत में मुख्यालय की सड़क से होकर यात्रा कर रहे थे, जबकि अरुण विद्यार्थी का कहना है कि वह गरीबो को राशन व् भोजन सामग्री मुहैया कराने जा रहे थे। पुलिस की इस कार्यवाही की भनक जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ को लगी उन्होंने गांधीवादी तरीके से भरवारी पुलिस के गले में पुष्पहार डाल उनका सम्मान किया। कांग्रेसियो के इस तरीके के विरोध की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है। 
 
गौरतलब है कि Covid 19 के चलते पूरे देश में लॉक-डाउन के हालात है। सरकार ने सभी को अपने अपने घरो में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। सत्ताधारी व् अन्य राजनैतिक पार्टिया अपने अपने कार्यकर्ताओ की टीम के जरिये गरीब मजलूम व् जरुरतमंदो को भोजन व् खाद्य सामग्री पंहुचा रहे है। जिला प्रशासन ने इसके लिए बाकायदा पास जारी किये जाने की व्यवस्था कर रखी है। जनपद में पूरे दिन प्रमुख राजनैतिक, गैर राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्त्ता जरुरतमंदो के बीच मदद पंहुचा रहे है। 
 
रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी महेवाघाट इलाके में गरीब परिवार को कांग्रेस के सिपाहियों द्वारा संचालित साझी रसोई में तैयार भोजन सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। जिला अध्यक्ष का आरोप है कि मंझनपुर पुलिस ने राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनकी कार का जबरन चालान काट दिया गया, जबकि उसके सामने कई गाड़िया भाजपाका झंडा लगी हुयी निकली लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें न ही रोका और न ही उनका चालान किया। आरोप यह भी है कि उन्होंने जिला अधिकारी मनीष वर्मा से कई बार पास जारी करने का अनुरोध किया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो ने उनका पास नहीं जारी किया। अरुण विद्यार्थी का कहना है कि वह इस महासंकट की घडी में हर जरूरतमंद के साथ खड़े है इसके लिए चाहे उन्हें को भी सितम झेलना पड़ेगा वह तैयार है।  
जिला अध्यक्ष की कार का चालान होने की सूचना जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को हुयी उनमे उबाल आ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने इस गुस्से को हथियार बनाकर पुलिस का सम्मान किया।  मंझनपुर पुलिस की कार्यवाही का जवाब देते हुए भरवारी कसबे के कार्यकर्ता ने कोखराज की भरवारी चौकी पुलिस का सम्मान पुष्पमाला गले में पहना कर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी भले ही मौजूदा समय में अपने निज दायित्वों को भूल कर सत्ता धारी दल के इसारे पर काम कर रहे हो लेकिन वह कांग्रेस के सिपाही है हमें अपने जिम्मेदारी अच्छी तरह से पता है और उसका पालन वह करते रहेंगे। 
 
कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने जिला अध्यक्ष की गाडी का चालान व् अब तक पास जारी होने के बाबत जिला अधिकारी से टेलीफोनिक बात की है। उन्होंने इस दौरान राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्यवाही करने वाले दरोगा अमित कर कार्यवाही करने की मांग की है। 
4.6K views
Click