गांधी जयंती पर ऐहार टोल प्लाजा में स्वास्थ्य शिविर

4

एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत टोल जीएम – मोनू सिंह राठौर

लालगंज, रायबरेली। बांदा-फतेहपुर मार्ग एनएच 232 ऐहार टोल प्लाजा पर गांधी जयंती के उपलक्ष पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया व स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास को साफ सुथरा बनाया गया टोल एंबुलेंस ईएमटी प्रिंस चौहान ने स्वास्थ शिविर में आने जाने वाले राहगीरों व टोल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक भी किया टोल जनरल मैनेजर मोनू सिंह राठौर ने गांधी जयंती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला वही टोल में तैनात सभी कर्मचारियों को यह संकल्प दिलाया कि एक कदम स्वच्छता की ओर सभी लोग बढ़ाएं तभी स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत का सपना साकार होगा।

टोल इंचार्ज सानू सिंह,सुशील मिश्रा, अभिषेक सिंह शैलेंद्र सिंह विशाल सिंह तनवीर आलम रामनरेश अश्वनी मिश्रा शिवराम भारती आलोक पांडे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click