गुरुकुल महाविद्यालय का 92वां वार्षिकोत्सव

12

अयोध्या। अयोध्या के रानोपाली स्थित श्री निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वा वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ऋषिकेश उपाध्याय रहे। कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गईं। इस अवसर पर गुरुकुल महाविद्यालय के बच्चों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य उमा दयाल शास्त्री ने ऋषिकेश उपाध्याय महापौर को माला पहनाकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। गुरुकुल महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव 19 नवंबर से शुभारंभ होकर 21नवंबर तक चलेगा यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है।कोविड काल में 2 साल यह वार्षिक उत्सव नहीं मनाया गया।

इस वर्ष काफी उत्साह के साथ गुरुकुल महाविद्यालय का 92 वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। और इसका समापन 21 नवंबर को होगा। इस कार्यक्रम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, गुरुकुल महाविद्यालय के प्रधानाचार्य उमा दयाल शास्त्री, अवधेश दास अध्यक्ष, विनय मनुचा कुलपति, भानु प्रताप सिंह मंत्री संयोजन, राजकुमार दास मुख्य अधिष्ठाता प्रबंधक, अंजनी कुमार गर्ग उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष, दान बहादुर सिंह उप मंत्री, देवव्रत मिश्रा लिपिक, महेश चंद तिवारी सहायक अधिष्ठाता,ओमप्रकाश मिश्रा, सर्वादिन तिवारी, आदि सम्मानित लोग इस कार्यक्रम में मौजूद।

•उमा दयाल शास्त्री प्राचार्य, गुरुकुल महाविद्यालय
•ऋषिकेश उपाध्याय,महापौर नगर निगम अयोध्या।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

Click