जन जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने

14

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ।
बाँदा— आज आदर्श बजरंग इण्टर कालेज बाँदा में देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी बाँदा अनुराग पटेल द्वारा किया गया। जिलाधिकारी का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने बैच लगाकर किया।
आपको बता दे कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली का सुभारम्भ आज जिलाधिकारी बाँदा ने आदर्श बजरंग विद्यालय से किया विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने बैच लगाकर किया।
विद्यालय प्रांगण में हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति की भावना के साथ उपस्थित लगभग 3500 छात्रों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश की आजादी के लिए अनेक क्रान्तिकारियों ने बलिदान दिया, जिनके कारण आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। इस आजादी को बचाने एवं देश को आगे बढाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। विशेषकर युवाओं को अधिक जागरुक रहने की आवश्यकता है। इस अभियान के तहत सभी नागरिक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहरायें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत-प्रोत करना है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद बांदा का 4 लाख 84 हजार तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि इस रैली में बच्चों के उत्साह को देखकर मुझे आशा ही नहीं अपितू विश्वास है कि हम सभी मिलकर जनपद बांदा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय भवनों, विद्यालयों, सरकारी/निजी चिकित्सालयों, उन सभी शासकीय/निजी भवनों में 5 लाख से अधिक तिरंगा फहरायेंगे।
तिरंगा रैली में छात्रों को विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। ’’झण्डा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’’ गीत के साथ झण्डा लहराते हुए छात्रों की रैली आदर्श बजरंग इण्टर कालेज बाँदा से पीली कोठी, स्टेशन रोड, छावनी, रामलीला मैदान, महेश्वरी देवी, कैथी बाजार, बाबू लाल चौराहा होते हुए विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुयी। रैली में एन0सी0सी0 चीफ ऑफीसर मंगल प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार, दिनेश प्रसाद, कप्तान सिंह, अर्चना शुक्ला, डॉ बलराम त्रिपाठी, जावेद अख्तर, कृष्णस्वरुप मिश्रा, चित्रलेखा, रमेश चन्द्र , देशराज सिंह, गरिमा त्रिपाठी, रणविजय सहित समस्त विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click