चंद्र ग्रहण शाम 5.32 पर लगेगा, 6.19 पर होगा ख़त्म, सूतक काल सुबह 8.10 से

16
चंद्र ग्रहण आज शाम 5.32 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे खत्म हो जाएगा।

आज 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। सुबह से सूतक काल लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतककाल मान्य होगा।

इस तरह से चंद्रग्रहण आज शाम 5.32 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे खत्म हो जाएगा। सूतक काल सुबह 8.10 बजे शुरू होगा, जो शाम 6.19 बजे खत्म होगा।

इंडिया में सबसे पहले अरुणाचल में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्रग्रहण, जबकि देश के बाकी जगहों पर आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। 

08 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा, उसी समय चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। मंगलवार को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण  होगा। 

15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा। बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा, जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

भारत के अलावा चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली की तिथि पर लगेगा आपको बता दें कि 25 अक्तूबर को लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी दीपावली के अगले दिन पर कार्तिक अमावस्या तिथि पर लगा था। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा। 08 नवंबर को दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे। और सूर्य, केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।

 

 

 

 

Reports Today

Click