उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

30
chhath maparv concluded

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हुआ। तड़के से घाटों पर भक्तों और व्रतियों की भीड़ जमा हुई थी। सूरज की पौ फटते ही सूर्य को अर्घ्य दिया।

बता दें कि दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश-दुनिया में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ यह पवित्र पर्व संपन्न हुआ। आस्था के इस पर्व पर नदी के तटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। छठ पूजा के चौथे दिन श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा, यमुना, सरयू सहित अन्य नदियों के के किनारे और कृत्रिम घाटों पर पर इकट्ठा होकर लोगों ने पूजा अर्चना कर सूर्य को अर्घ्य दिया।

वहीं चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन पटना के पटना कॉलेज घाट पर गंगा नदी के तट पर श्रद्धालु उमड़े पड़े। उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य देने के बाद व्रती अपने व्रत का पारण करते हैं। उसके बाद पारण प्रसाद ग्रहण करेंगे।

छठ महापर्व पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा छठ पूजा समारोह में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे। यहां उन्होंने गुवाहाटी में पांडु घाट पर लोगों के साथ छठ पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

वहीं झारखंड में चार दिवसीय छठ पूजा उत्सव के अंतिम दिन रांची के हटनिया तालाब में भीड़ उमड़ पड़ी।
बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर के आंगनों, बगीचों और छतों पर भी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी जमा किया। और इसी पानी में उतर कर व्रती फलों से भरा सूप उठाए और सूर्य को अर्पित किया।

छठ व्रत हिंदुओं का अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है। इस छठ महापर्व पर भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा-अर्चना होती है। सूर्य की उपासना का यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। प्रत्येक मास की सप्तमी तिथि विशेषकर शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सूर्य भगवान की तिथि मानी जाती है और इस दिन इनकी उपासना का विधान है।

देश ही नहीं विदेशों में भी छठ पूजा हो रही है। अमेरिका के न्यू जर्सी, टेक्सास और मैसाचुसेट्स सहित कई स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने नदी के घाटों पर उमड़े।

Reports Today

Click