छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

65

महराजगंज, रायबरेली। यातायात पखवाड़ा के प्रारंभ होने पर न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन के एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने व “जानकारी ही बचाव है” के तहत नशीले पदार्थो से होने वाली हानियों से वाहन चालकों व राहगीरों को अवगत कराया गया।

न्यू स्टैंडर्ड कालेज आफ हायर एजुकेशन सलेथू विद्यालय में बुधवार को यातायात रैली निकाली गई।प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव एवं डी. एल . एड.प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को छात्रों द्वारा हेलमेट लगाने का आग्रह करने के साथ ही यातायात के नियमों की सामान्य जानकारी दी गई।

इसी के साथ नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत महाविद्यालय के पास से गुजरने वाले राहगीरों को एन.सी.सी . कैडेट्स ने “जानकारी ही बचाव है” के अंतर्गत मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली हानियां की जानकारी दिया।

छात्रों ने सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा ,नजर हटी – दुर्घटना घटी ,दुर्घटना से- देर भली आदि नारों का जयघोष किया।

इस कार्यक्रम का संयोजन एन.सी.सी.प्रभारी लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार के द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ. अरुण चौधरी ,गौरव मिश्रा, प्रवीण शर्मा ,उदय सिंह प्राध्यापकों के साथ रितिक सिंह ,महिमा ,अंबुज वर्मा ,शालिनी, शिवानी ,अंशिका, अश्विनी, प्रिंसी, रत्ना सोनम आदि एन.सी.सी.कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click