जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना हमारी प्राथमिकता : वेद गुप्ता

508


अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सदर बाजार में जनसम्पर्क व मलिकपुर, सरेठी, बरौली में जनआशीर्वाद सभा के दौरान कहा कि अयोध्या पूरे विश्व के लिए श्रद्धा का केन्द्र है। यहां से रामराज्य की परिकल्पना पूरी दुनिया में प्रसारित हुई है। दुनिया के कई देशों में होने वाला रामलीला का प्रदर्शन विभिन्न धर्मो के लोगो को मर्यादा की शिक्षा प्रदान कर रहा है। आने वाले समय में रामनगरी पयर्टन का हब बनने जा रही है। श्रद्धालुओं को इसके लिए वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं चाहिए। जिसके लिये सरकार ने अयोध्या को योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की। अयोध्या शीघ्र ही पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी।
उन्होने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाना तथा आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों को बेहतर आवागमन की सुविधा को प्रदान करने की दृष्टि से काम हो रहा है। इस काम में सभी के प्रयास, सहमति व सुझाव को समाहित किया जा रहा है। जनता की हर अपेक्षा को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में पयर्टन के बढ़ने से इसका लाभ अयोध्या ही नहीं बल्कि अगल बगल के जनपदों को भी मिलेगा। अंतराष्ट्रीय मानकों से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सुविधा जल्द अयोध्या को मिलेगी। इस अवसर पर महंत राजूदास, देवता प्रसाद पटेल, श्यामलाल साहू, रवि सोनकर, अशोक गुप्ता, हरभजन गौड़ प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

बसपा कोआर्डिनेटर, संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोगो ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
अयोध्या। बसपा के अयोध्या विधानसभा के कोआर्डिनेटर लक्ष्मीकांत जायसवाल व अखिल संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक दूबे की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा पार्टी को अपना समर्थन दिया। इसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय लोग शामिल थे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने ध्वज प्रदान करके सदस्यता ग्रहण करायी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्थन चुनाव में भाजपा को मिल रहा है। गरीबों के उत्थान व उनको समृद्धशाली बनाने के लिए सरकार ने कई काम किये है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। शामिल होने वाले लोगो का भाजपा में यथोचित सम्मान दिया जायेगा। भाजपा में शामिल होने के बाद बसपा कोआर्डिनेटर लक्ष्मीकांत जायसवाल ने कहा कि केन्द्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिला है। जिसके कारण आज समाज का हर वर्ग पार्टी की विचाधारा से जुड़ने के लिए आतुर है। संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक दूबे ने कहा कि रामनगरी अयोध्या के विकास से यहां पयर्टन की सम्भावनाएं और बढ़ेंगी। जिसका सीधा लाभ अयोध्या के व्यापारियों को होगा। शामिल होने वाले प्रमुख रुप से राजेश लाखवानी, नवमी लाल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, अजीत प्रताप यादव, अनुपम गुप्ता, सरदार सिमरन सिंह, अमरेश सिंह, भीमनारायन पाण्डेय, अतुल सिंह, रणविजय सिंह, अजहर सैयद, नूरजहां, रोशनी, सुलेमान भाई, चांदबाबू, इमरान, रियाज खान, फैजान खान, शमशाद खान, विक्कन, मोनू खान, छब्बा, सुषमा सहित 55 लोग मौजूद रहे।

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

508 views
Click