पूरा कलंदर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, अभियुक्त गिरफ्तार

38

अयोध्या। पूरा कलन्दर अयोध्या पुलिस ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल को किया बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहतश्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 487/2022 धारा 302 आईपीसी बनाम पवन पाण्डेय पुत्र रामकरन पाण्डेय निवासी नन्दीग्राम भरत कुण्ड थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या , जिसमे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मय थाना पूराकलन्दर पुलिस फोर्स की मदद से अभियुक्त पवन पाण्डेय पुत्र रामकरन पाण्डेय निवासी नन्दीग्राम भरत कुण्ड थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या द्वारा मृतका श्रीमती यशोदा देवी पत्नी हनुमान दास महन्त प्राचीन मन्दिर भरतकुण्ड नन्दीग्राम अयोध्या की दिनाँक 13.10.2022 को लोहे के राड/गहदाला व लाठी से मार-पीटकर ग्राम भरतकुण्ड नन्दीग्राम थाना क्षेत्र पूराकलन्दर मे हत्या कर दी गयी।

अभियुक्त को दिनाँक 13.10.2022 को नन्दीग्राम भरत कुण्ड थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या से गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना कारित करने मे प्रयोग की गयी आलाकत्ल बरामद किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. पवन पाण्डेय पुत्र रामकरन पाण्डेय निवासी नन्दीग्राम भरत कुण्ड थाना पूराकलन्दर जिला अयोध्या
आपराधिक इतिहास
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना /जनपद
1 487/2022 302 भादवि पूराकलन्दर/अयोध्या

घटना कारित करने मे प्रयोग किये गये आलाकत्ल/सामाग्री की बरामदगी।
1.आलाकत्ल एक अदद बास का डण्डा
2.एक अदद लोहे का गहदाला

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक राजेश सिंह थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
2. उ0नि0 मनोज कुमार प्रजापति थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
3. का0 जितेन्द्र कुमार
4. का0अभिषेक द्विवेदी
5. म0का0 रिचा तिवारी। रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

Click