जब थाने पहुँच गई एक पति की दो पत्नियांऔर फिर चालू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

1443

सलोन रायबरेली-युवक के प्रेम जाल में दो दो महिलाओं की जिंदगी नर्क बनी तो दोनो महिलाओ के साथ पति भी थाने पहुँच गया।पहली पत्नी ने पति पर दूसरी पत्नी रखने का आरोप लगाया। वही दूसरी महिला ने युवक की पत्नी होने का दावा खारिज करते हुए पहली युवक की पत्नी पर धमकी देने का आरोप लगाया।घण्टो चले पति पत्नी और वो की जुबानी जंग में पुलिस ने आरोपी पति(युवक)को पत्नी की तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया है।वही दूसरी औरत भी अपने बेटे को लेकर दिल्ली लौट गई।ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया हसन निवासी मिथलेश शुक्ला ने अपनी बेटी अंजली की शादी वर्ष 2017 में दुबहन निवासी कुलदीप के साथ हुआ था।इस बीच युवक के एक बेटी भी हुई।वही युवक दिल्ली कमाने चला गया।पत्नी अंजली के मुताबिक सुनीता नामक एक महिला के साथ उसके पति का अवैध सम्बन्ध हो गया।कई बार फोन करने पर पति की जगह महिला फोन उठाती थी।विगत दिनों कुलदीप के यहां किसी की बरीक्षा कार्यक्रम था। इधर कुलदीप के बाद सुनीता नामक महिला भी दिल्ली से बस द्वारा कार्यक्रम में पहुँच गई।जबकि युवक ने अपने ससुराल से पत्नी को लाना मुनासिब नही समझा।इधर महिला को भनक लगी वो अपने ससुराल दुबहन पहुँच गई।जिसके बाद दोनों महिलाओं में जमकर कहासुनी हुई।रविवार को पति पत्नी के साथ तीसरी महिला भी थाने पहुँच गई।महिला का आरोप है कि उसे कुलदीप की पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी है।कुलदीप से उसका कोई लेना देना नही है।और ना ही किसी प्रकार का उससे सम्बन्ध है।जबकि युवक की पत्नी अंजली ने दूसरी औरत रखने को लेकर पति पर आरोप लगाया है।कोतवाली इंचार्ज पंकज सोनकर ने बताया कि महिला अंजली ने अपने पति के विरुद्ध प्रताड़ित करने और दूसरी औरत रखने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।आरोपी युवक को फिलहाल गिरफ्तार किया गया है।जबकि दोनो महिलाओ को उनके घर भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Anuj Maurya

Click