जब पिता ने बेटे को दी तालिबानी सज़ा

10
WhatsApp Image 2020-06-24 at 16.19.04
जंजीर में बंधा लेटा युवक
कौशाम्बी | सैनी थाना क्षेत्र के एसएवी इंटर कालेज के पीछे बुधवार को एक युवक जंजीरो के सहारे पेड़ से बधा मिला है। आरोप है कि युवक ने घर में बिना पूछे खाना खा लिया था जिसके चलते पिता ने मारपीट कर युवक को खत में पेड़ से जानवरो की तरह बांध का छोड़ दिया। युवक के साथ जानवरो जैसा सुलूख किये जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे आज़ाद करा कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की बात अधिकारी कर रहे है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार सैनी कसबे में एसएवी इंटर कालेज के पीछे रहने वाले कंधई लाल का परिवार रहता है। यह परिवार खेती किसानो कर अपना पेट पलता है। पीड़ित बेटे विजय का आरोप है कि उसने अपने घर की रसोई में बना भोजन बिना घर के लोगो से पूंछे खा लिया। इस बात से नाराज़ पिता ने उसे रात में खूब मारा और फिर सुबह खेत से पास पेड़ में जंजीरो से बाँध दिया। वह सुबह से जानवरो की तरह यही बध भूख प्यास से तड़प रहा है। 
आरोपों के घेरे में आये पिता कंधई लाल का कहना है, उनका बेटा विनय बेहद बद्तमीज है। वह पूरे दिन कोई काम नहीं करता। घर के लोगो को बेवजह गाली-गलौच करता है। बिना पूंछे मंगलवार की रात का भोजन खा गया। किसी के लिए घर में खाना नहीं बचा। पूँछने पर परिवार के लोगो को गाली-गलौच करने लगा। जिसके कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा है। 
 
सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया, घटना की जानकारी उन्हें मिली है, पुलिस बल मौके पर भेज कर युवक को प्राथमिक चिकित्सीय जाँच के लिए सिराथू सीएचसी भेजा गया है। प्रकरण में जाँच शुरू कर दी गई। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Ajay Kumar

Click