जब भाजपा विधायक को आई दिवंगत बूथ अध्यक्ष की याद

172
IMG-20200312-WA0332

रायबरेली। लगातार मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद आखिरकार क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश रावत को दिवंगत भाजपा के बैंती बूथ अध्यक्ष कौशल किशोर रावत की याद आ ही गई। निधन के दसवे दिन दिवंगत कौशल किशोर के घर पहुंचे विधायक रामनरेश रावत ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि भाजपा के 44 वर्षीय बैंती बूथ अध्यक्ष कौशल किशोर रावत की हृदय गति रुकने से उनका बीते 4 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था। जिनके निधन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के शिवा भाजपा का कोई भी विधानसभा स्तरीय नेता नहीं पहुंचा था। जिसको लेकर क्षेत्र में बड़ी आलोचना हो रही थी। सबसे बड़ी विडंबना रही कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश रावत व भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे दिनेश प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार में बैंती बूथ अध्यक्ष दिवंगत कौशल किशोर रावत व वर्तमान में भाजपा के शिवगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल किशोर ने एड़ी से चोटी जोर लगा दिया था। इसके बावजूद किसी बड़े नेता के ना पहुंचने से लोगों में गहरी नाराजगी थी। कौशल किशोर रावत भाजपा के एक सच्चे कर्मठ सिपाही थे। जिन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान से लेकर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

Angad Rahi

Click