जब लड़के ने प्यार से किया इनकार.. तो लड़की ने किया ब्लेड से वार

77

बरेली उत्तर प्रदेश के बरेली से एकतरफा प्यार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया है जहां लड़की के कई बार प्रपोज करने पर लड़के ने इनकार कर दिया तो लड़की हमलावर हो गई और उसने लड़के के चेहरे पर ब्लेड से वॉर कर के जख्मी कर दिया। फिलहाल लड़का अस्पताल में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नही है।

रिपोर्ट्स टुडे की पड़ताल में मामला बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज का निकला है। जहां पर ये दोनों काफी समय से साथ पढ़ रहे थे। कालेज के सूत्रों की माने तो छात्रा युवक से एकतरफा प्यार करती थी, पर युवक की उससे किसी प्रकार की नजदीकी नही थी। इससे पहले कई बार छात्रा उसे प्रपोज भी कर चुकी है, लेकिन छात्र ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे नाराज होकर युवती अपना आपा खो बैठी और कुंठित होकर हमलावर हो गई। उसने ब्लेड उठाई और कहा तुम्हे अपने चहरे पर इतना घमण्ड है, तो लो मैं तुम्हारे चेहरे को हमेशा के लिए खराब कर देती हूं और फिर ब्लेड से चेहरा जख्मी कर दिया।

छात्रा उस से करना चाहती थी शादी

छात्र के दोस्तो के मुताबिक लड़का पढ़ना चाहता था और जीवन मे सधे कदमो से लक्ष्य हासिल करना चाहता था, लेकिन छात्रा उस पर शादी करने का जबरन दबाव बना रही थी। लड़के ने लड़की को पढ़ाई के चलते मना कर दिया। इसके चलते लड़की ने सरेआम रोड पर ब्लेड से उसके चेहरे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया, लेकिन इस हमले से खुद छात्रा इतना घबरा गई कि मौके पर ही बेहोश हो गई। बताया जा रहा है लड़की ने कहा कि तुम्हे अपने चहरे पर इतना घमण्ड है, तो लो मैं तुम्हारे चेहरे को हमेशा के लिए खराब कर देती हूं और ब्लेड मार दिया।

लड़का नही कर रहा है मीडिया से बात

घटना से स्तब्ध लड़का अब तक बोलने की हालात में नहीं है। लड़के के चेहरे पर ब्लेड के निशान लगे हैं। वहीं, लड़के की मां बेहद परेशान है और फूट-फूटकर रो रही है। जबकि कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना यह सब कॉलेज के बाहर हुआ है. हमारे यहां से छात्र-छात्राएं परीक्षा देकर निकल गए थे। एसपी देहात का कहना है कि मीडिया से जानकारी मिली है। लड़के-लड़की दोनों नाबालिग हैं।अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

Mahendra

Click