जानिए किसने दिया रायबरेली की 20 महिलाओं को रोजगार

530

प्राकृतिक वस्तुओ से निर्मित प्रीमियम गुणवत्ता वाले उत्पाद आम जन तक कम दाम में रोज मर्रा की वस्तुओं (धूप सूखी व गीली, कपड़ा पाउडर, फर्श क्लीनर, फिनायल, 9.5 pH का पानी एवम अन्य) को जो सर्वाधिक पसंद किये जाने वाले उत्पाद हैं। पहुंचाने के उद्देश्य से आगे बढ़ता हुआ एक कुटीर उद्योग उपक्रम BYCSS.

आइए जानते हैं BYCSS के बारे में इसकी संस्थापक भार्गवी भटनागर से

BYCSS एक तेज़ी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (Fast Moving Consumer Goods) की निर्माता है जिसका उद्देश्य हर घर उच्चतम गुणवत्ता की स्वदेशी वस्तुएं कम मूल्य मे ग्राहक तक पहुँचाना है। यह यूनिट रायबरेली के तहसील ऊंचाहार में स्थित है और आसपास के स्थानों के लोगों को रोजगार का साधन देने के साथ-साथ महिलाओँ को भी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का मौका देती है।

BYCSS की शुरुआत एक सोच से हुई थी कि आजकल बाजार में अनेक प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध है लेकिन अगर उत्कृष्ठ गुद्वात्ता वाले वस्तुओं के बारे में बात की जाये तो वह अधिक दामों पर बाजार में मिलते है और हमारी आधे से ज्यादा जनता उन वस्तुओं का उपयोग नहीं कर पाती है और वो हानिकारक रसायनों से भी निर्मित होती है।

इसलिए BYCSS हानिकारक रसायन रहित उच्चतम गुणवत्ता की वस्तुओं को कम दाम मे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अग्रसर है। BYCSS का मानना यह है कि प्राकृतिक पदार्थो के दुष्प्रभाव नहीं होते इसलिए BYCSS की वस्तुओं के प्रभावशाली होने का मुख्य सार इसमें उपयोग किये गये प्राकृतिक पदार्थ है।

वर्त्तमान मे BYCSS अपने पूजा धूप “ॐ श्री शम्भू” और “गो- करोना अगरबत्ती” के लिए लोगो में चर्चित है। और जल्द ही घर में उपयोग आने वाले हर्बल वस्तुएं जैसे- 9.5 pH पेय जल, हैंडवाश, टॉयलेट क्लीनर, फिनाइल इत्यादि उत्पादों को जोड़ने वाले है। BYCSS के उप संस्थापक योगी भटनागर इस व्यापार में अपनी उत्कृष्ट तकनीकों से कम दाम मे हानिकारक रसायन रहित उत्पाद बनाने में सफ़ल रहें है।

और उन्होंने बातचीत के दौरान यह बताया कि कंपनी की सबसे बड़ी USP उनके वस्तुओं की गुणवत्ता है क्योंकि आजकल कम्पनियाँ सस्ते और हानिकारक पदार्थ वाले वस्तुएं मार्किट मे बेच रही है। और ऐसी गुड़वत्ता को बनाये रखने के लिए BYCSS की हर वस्तु मार्किट मे जाने से पहले प्रयोगशाला परीक्षण से होकर गुजरती है।

साथ ही साथ BYCSS अपने ग्राहकों को अच्छे और हानिकारक गुणवत्ता वाली वस्तुओं के बीच अंतर के बारे में भी समय समय पे जागरूक करते रहते हैं। वे अपने उत्पादों के माध्यम से अनेक विषयों के बारे मे भी जानकारी देते है जैसे की “ॐ श्री शम्भू पूजा धूप” दिन व ग्रहों के अनुसार कौन सी खुशबू, पुष्प, धातु व रंग हिन्दू धर्म के किन देवी देवताओं को प्रिय है बताया गया हैं।

यह जानकारी प्रदेश के महान् ज्योतिर्विद सुबोध भटनागर रावण संहिता, भृगु संहिता एवम विष्णु पुराण से संकलित करके आम जन तक पहुंचाने योग्य बनाया है।

उपरोक्त जानकारी जब रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को दी गई तो उन्होंने इस संस्थान की तारीफ़ की और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष सराहना दी। इसी दौरान भार्गवी ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का नमूना दे कर दीपावली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। और रायबरेली के त्यौहार में तैनात सभी पुलिसवालों एवम उनके परिवार वालों के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

  • अनुज मौर्य 
Anuj Maurya

Click