टैरेस सेंटर के जरिए घायल जीवों का इलाज करेंगे अर्पित यादव

रायबरेली में घायल जीवों को मरहम लगाती है एक मात्र संस्था जैक्स विश

रायबरेली। एक छोटे से प्रयास से आज से 3 बरस पहले इंदिरा नगर रायबरेली के रहने वाले इंजीनियर अर्पित यादव ने घायल जानवरों को मरहम लगाने वाली उनके लिए सहारा बनने वाली संस्था जैक्स विश की शुरुआत अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर की थी। नेक कार्य में जनपद ने साथ दिया तो काफिला बढ़ता चला गया  स्कूली विद्यार्थी या फिर जनपद के सम्मानित डॉक्टर , व्यापारी जिसने भी कार्य को देखा और सुना साथ जुड़ गया। जनपद के किसी भी कोने में यदि कोई जीव घायल होता है तो सबसे पहले फोन पर सूचना अर्पित यादव और उनकी टीम को दी जाती है।  परोपकार और इंसानियत का सबसे बड़ा फर्ज अदा करते हुए अर्पित यादव को जनपद ने सराहा कई पुरस्कारों से उन्हें उनके पुण्य कार्य के लिए नवाजा गया।

 


घायल जीवो को अस्पताल की थी जरूरत तो उन्होंने अपने घर की छत पर बना दिया सेंटर

 


जैक्स विश टीम घायल जानवरों का इलाज करके जगह के अभाव में उनको सड़क के किनारे की छोड़ देती थी जिसका एहसास अर्पित यादव और उनकी टीम को होता था और जीव ठंड का शिकार हो जाते थे क्योंकि वह घायल होते थे। कई जगह बात करने और विचार करने पर जब व्यवस्था नहीं बनी तो उन्होंने अपने घर के ऊपर सेंटर बना दिया है सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने जनपद वासियों का शुक्रिया अदा किया है और सहयोग के लिए आभार जताया है। उनके इस पुण्य काम में सहयोग देते हैं उनके बड़े भाई अंकित यादव जो डॉक्टर हैं  इसी तरह पूरा परिवार  पुण्य कार्य में सहयोग देता है। भागमभाग की जिंदगी में जिस तरह अर्पित यादव और उनकी टीम घायल जानवरों का इलाज करती है उनका देखरेख करती है उसका बखान नहीं किया जा सकता। उनके इस पुण्य काम में सहयोग देने के लिए जनपद के लोग डोनेशन देते हैं जिस से दवाइयां इलाज की जरूरतें पूरा होती है। जैक्स विश नामक फेसबुक पेज है जिस पर आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

दुर्गेश सिंह चौहान

contact or whatapp@9455511560

Click