डी एम मन्नान अख्तर देश के लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी चुने गए

34

जालौन। जालौन जिले के डीएम डॉ. मन्नान अख्तर को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। डीएम मन्नान अख्तर के कार्यों की वजह से जिले के हजारों किसानो को सिंचाई को सुविधा मिल सकी है।
साथ ही रोजगार भी मिला है। उनके में खुशी का माहौल है। बता दें, जिले की कमान संभालने के बाद डीएम मन्नान अख्तर ने यहां पर वर्षों से लंबित पड़े महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाया। इन कार्यों में जिले के चेकडेमो का निर्माण व उनकी गाद हटाने का काम प्रमुख है।

डीएम के कामों का असर यह हुआ कि कई लंबित कार्य पूरे हुए और इसका लाभ जिले के लोगों को मिलना शुरू हो गया। इस कार्यशैली से वह लोगों के के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय होते चले गए। जिलाधिकारी द्वारा किए गए कार्यों में भूजल संरक्षा का कार्य भी प्रमुख रहा है।

उन्होंने इन चेकडैम के लिए तीन महीने में सिंचाई क्षमता को 1930 हेक्टेयर से बढ़ाकर 3900 हेक्टेयर कर दिया गया था। चेकडेमो की गाद हटाने का काम किया। प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से सतही जल भंडारण से 10000 किसानों और परिवारों को लाभान्वित किया गया था। उनके इस कार्य की वजह से किसानों को सबसे अधिक लाभ मिला और सिंचाई की समस्या भी काफी हद तक दूर हो गई।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं डीएम
जालौन जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर बीते वर्ष फरवरी माह में राष्ट्रीय जल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। भूजल से संरक्षण श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जिले मे शामिल होने पर उन्हें सम्मानित किया गया था।

बीती 25 फरवरी 2019 को मंत्री जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग भारत सरकार नितिन गडकरी राज्य मंत्री जल संसाधन अर्जुन राम मेघवाल द्वारा जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Matadeen Prajapati

Click